पलामू, जनवरी 1 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। नववर्ष पर चियांकी स्थित जगनारायण त्रिपाठी बीएड कॉलेज परिसर में वनभोज कार्यक्रम कर पलामू जिला कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नए वर्ष में और अधिक मजबूती से काम करने का संकल्प लिया। सभी प्रमुख नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक मंच पर जुटकर पूरे जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने आपसी सौहार्द के साथ वनभोज का आनंद लिया और संगठन की एकजुटता का संदेश दिया। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी की अनुपस्थिति में उनके छोटे भाई नंद गोपाल त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। इसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिमला कुमारी, वरिष्ठ नेता दीनानाथ तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला, मिथलेश सिंह, सत्यानंद दुबे, ओम प्रकाश अमन, रामचंद्र...