गुमला, अप्रैल 4 -- गुमला। जिले के कांग्रेस नेता मुख्तार आलम और मो.कलाम ने दो पीड़ित परिवारों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा दिलाया। जानकारी के अनुसार अंबोवा निवासी सब्बू अंसारी और अब्दुल्लाह अंसारी गुमला से अपने घर अंबोआ बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान उर्मी ज्योति स्कूल के पास एक बोलेरो ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।मृतकों के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग से किसी कारणवश मुआवजा नहीं मिल पा रहा था। घटना की जानकारी होने पर कांग्रेस नेताओं ने विभाग से समन्वय कर परिजनों को एक-एक लाख रुपये की मुआवजा राशि दिलाने में सहायता की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.