शाहजहांपुर, मार्च 15 -- प्रांतीय आव्हान पर शनिवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने रोजा के मठिया कालोनी में दलित कांग्रेस प्रदेश महासचिव गंगाराम कठेरिया के आवास पर कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विचार गोष्ठी में रजनीश गुप्ता ने कहा कि बहुजन मूवमेंट के नायक कांशीरामजी ने अपना सारा जीवन उनके उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से गंगाराम कठेरिया, संतोष गुप्ता, फुरकान अहमद कुरैशी, अनिल श्रीवास्तव, प्रत्युष मिश्रा, फरमान खान, गौरव गुप्ता, सूरज सम्राट, अनुभव कटारिया सहित तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.