देहरादून, सितम्बर 17 -- पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा आदि ने वार्ड- 47 चन्दर रोड एमडीडीए की मलिन बस्तियों में अतिवृष्टि से आई आपदा का स्थलीय निरीक्षण किया। लोगों ने हरीश रावत को बताया कि अतिवृष्टि के कारण क्षेत्र में हुए जलभराव से कई रिहायशी मकानों को नुकसान हुआ है तथा अनेक अभी भी खतरे की जद में हैं। रास्तों में मलबा जमा होने के कारण आवाजाही लगभग बंद होने से स्थानीय लोग परेशान हैं तथा बिजली व पानी की किल्लत से जूझने को मजबूर हैं। कांग्रेस नेताओं ने दूरभाष पर सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर क्षेत्र में हुए नुकसान के आकलन करने तथा राहत व बचाव कार्यों में गति लाने के निर्देश दिये। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, वार्ड पार्षद रोबित त्यागी आदि मौजूद थे। - मसंदावाला में भी 4 मजदू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.