वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। महानगर कांग्रेस कमेटी की तरफ से गुरुवार को मैदागिन स्थित राजीव भवन में संगठन की बैठक बुलाई गई। इसमें निष्क्रिय इकाइयों को सक्रिय कर 100 दिन में पुनर्गठन का लक्ष्य रखा गया। इसके साथ ही आगामी चुनावों की रणनीति भी बनाई गई। बैठक में सभी निवर्तमान पदाधिकारी, फ्रंटल संगठन, प्रकोष्ठों के अध्यक्षण फ्रंटल संगठन और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, एआईसीसी-पीसीसी सदस्य आदि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष और वाराणसी क्षेत्र के कोऑर्डिनेटर राघवेंद्र प्रताप सिंह रहे। उन्होंने बताया कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना, जनमुद्दों पर कार्यक्रम और जनांदोलनों पर बैठक में चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रजानाथ शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.