बुलंदशहर, फरवरी 5 -- जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट की अनुपस्थिति में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने की। बैठक में 13 फरवरी को प्रस्तावित मनरेगा बचाओ संग्राम यात्रा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और इसे बड़े स्तर पर सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि ब्लॉक, नगर एवं मंडल स्तर पर कांग्रेस कमेटियों को सक्रिय करते हुए जन-जन तक मनरेगा बचाओ अभियान पहुंचाया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी ने एक स्वर में कहा कि मनरेगा गरीबों और मजदूरों की जीवनरेखा है और इसे बचाने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।इस मौके पर सुभाष गांधी, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत बाल्मिकी, राजकुमार पंडित, अनिल शर्मा, नईम मंसूरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.