बुलंदशहर, जून 11 -- कांग्रेस के संगठन सर्जन अभियान की आयोजित बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता निगहत अब्बास भी शामिल हुई। उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। बैठक पूर्व चेयरमैन सैयद सैफुद्दीन इरफान के आवास पर आयोजित हुई। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कांग्रेस देश को एक सूत्र में बांधने की राजनीति करती है। जिला अध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कांग्रेस पार्टी का मकसद राजनीति नहीं जनता की सेवा करना है। युवा नेता सैयद अमान इरफान ने कहा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन के लिए काम करना होगा। बदर महमूद, प्रशांत वाल्मीकि, सैयद अमान इरफान, सुभाष गांधी, आशु कुरैशी, विजय बिलाल, आदित्य शर्मा, सुरेंद्र उपाध्याय, आरिफ मुकदम, नवीन मलिक आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.