रुद्रपुर, जुलाई 1 -- सितारगंज। सितारगंज विधानससभा क्षेत्र में प्रभारी बनाये गये डॉ. गणेश उपाध्याय ने कांग्रेस दावेदारों व पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने त्रस्तरीय पंचायत चुनाव पर चर्चा की। सितारगंज के जिला पंचायत सीटों के लिए भाजपा पर्यवेक्षक पहले ही रायशुमारी कर चुके हैं। वहां टिकट घोषित होने का इंतजार है। कांग्रेस नेता डॉ़ गणेश उपाध्याय ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस वरिष्ठजनों व पदाधिकारियों व सम्भावित दावेदारों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं की राय व दावेदारों की सूची प्रदेश नेमृत्व को भेजी जा रही है। यहां शक्तिफार्म ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य, प्रदेश सचिव नवतेजपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हैप्पी, विनय विश्वास, सकुमार चक्रवर्ती, उत्तम हालदार, विभूति प्रसाद, प्रियजीत, मीना देवी, वंदना, बलकार सिंह, बुसरा मलिक मौज...