मुरादाबाद, जुलाई 17 -- कांग्रेस के जिला कार्यालय की छत गुरुवार को एक बार फिर ढह गई। इससे कार्यालय के अंदर आने-जाने का रास्ता भी बंद हो गया। पार्टी दफ्तर की छत का हिस्सा ढहने की दो माह में यह दूसरी घटना है। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंच गई और गिरे हिस्से का जाएजा लिया। कांग्रेसी नेताओं ने भूतल पर सर्राफ व्यापारी पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। गंज गुरहट्टी पर कांग्रेस के दशकों पुराने कार्यालय की छत गुरुवार को फिर गिर गई। कार्यालय के एक हिस्से के गिरने की सूचना दोपहर में मिली। कांग्रेस की महिला कार्यकत्री कार्यालय पहुंची तो उन्होंने छत का हिस्सा गिरा हुआ देखा। मामले की सूचना तत्काल जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर को दी गई। दफ्तर पर जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ने के बाद पहली मंजिल का हिस्सा ढहा हुआ था। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच...