नैनीताल, मार्च 17 -- भवाली। भवाली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत का सोमवार को कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि कर्नाटका सरकार ने विशेष समुदाय के ठेकेदारों को 4 प्रतिशत आरक्षण देने का जो निर्णय लिया है, उसकी वे आलोचना करते हैं। कहा कि यह आरक्षण सरकारी विभागों, निगमों और संस्थाओं में वस्तुओं और सेवाओं की खरीद पर लागू होगा, और उनका मानना है कि यह निर्णय न्यायालय में टिक नहीं पाएगा। पूर्व मंत्री ने इस फैसले को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि यह कांग्रेस की तुष्टिकरण राजनीति का हिस्सा है, जो देश की एकता को कमजोर करता है। उनका कहना था कि धर्म के आधार पर आरक्षण कैसे दिया जा सकता है, जबकि संविधान में आरक्षण का प्रावधान सामाजिक, शैक्षिक और पिछड़ेपन के आधार पर है। आरोप लगाया कि कांग्रेस वोट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.