रांची, अक्टूबर 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के घटक दल झामुमो और कांग्रेस पर प्रदेश जदयू ने रविवार को हमला बोला है। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा है कि बिहारियों को अपमानित करने वालों को बिहार चुनाव लड़ने का नैतिक अधिकार नहीं है। कांग्रेस और झामुमो नेताओं ने हमेशा ही बिहारियों का अपमान किया है। झामुमो विकास की नहीं, बल्कि बाहरी-भीतरी की राजनीति करती है। हेमंत सरकार के मंत्री तक ने झारखंड में रह रहे बिहारियों को बोरा में बंद कर बिहार भेजने तक की बात की थी। दूसरी तरफ तेलंगाना के कांग्रेसी मुख्यमंत्री तक ने बिहारियों के डीएनए पर गलत टिप्पणी की थी। अब दोनों ही पार्टियां चुनाव से पहले बिहारियों के कल्याण की बात कहकर इंडिया गठबंधन में अधिक से अधिक सीटें लेने का दबाव बना रहे हैं। जदयू प्रवक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.