सिमडेगा, फरवरी 12 -- सिमडेगा, हिन्‍दुस्‍तान प्रतिनिधि।कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव सह हेठमा पंचायत के पूर्व मुखिया विजय बेक के पुत्र अंकुर बेक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अंकुर के निधन पर विधायक भूषण ने गहरी शोक संवेदना ब्यक्त की है। घटना की सूचना पर सोमवार को विधायक रांची स्थित अस्पताल पहुंचे। साथ ही मृतक के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। विधायक ने इस दुख की घड़ी में परिजनों के साथ खड़ा रहने का भी भरोसा जताया। साथ ही अपने स्तर से हर संभव मदद करने की बात कही। विधायक ने कहा कि बेटे का निधन की खबर काफी दुखदाई है। इस दुख की घड़ी में मृतक के परिजनों को ईश्वर दु:ख सहने की शक्ति दे। इधर जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने भी अंकुर बेक के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही जोसिमा ने दिवंगत के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रा...