बदायूं, सितम्बर 10 -- कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित गांव भूड़ा भदरौल,पचौरी नगला, तेलियानगला समेत आधा दर्जन गांव का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनका हाल जाना। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि गंगा किनारे के सैकड़ों गांव में हर साल बाढ़ आती है। जिससे ग्रामीणों की फसलों, मकानों व आम रास्तों का भारी नुकसान होता है। योगी सरकार ने आज तक जनपद में बाढ़ के स्थायी समाधान का कोई प्रयास नहीं किया। कहा कि बाढ़ से दर्जनों गांव में किसान की फसलों को भारी नुक्सान हुआ है। सरकार और प्रशासन ने प्रभावित ग्रामीणों के लिए अभी तक कोई राहत नहीं दी है। फसलों के नुकसान का सर्वे भी नहीं कराया गया है। कहा कि 10 सितंबर को डीएम से बात कर बाढ़ पीड़ितों की आवाज उठाई जाएगी। इस दौरान भारत कश्यप , प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.