नैनीताल, सितम्बर 9 -- गरमपानी, संवाददाता। संगठन सृजन अभियान के तहत खैरना के महिला सभागार में मंगलवार को कांग्रेस की बैठक हुई। इस दौरान नामित पर्यवेक्षक एवं मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में जिलाध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं ने आवेदन भी किया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गरमपानी जेडी कत्युरा और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बेतालघाट शेखर दानी की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि एआईसीसी से नामित पर्यवेक्षक सुखदेव पांसे भी मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद को लेकर अपने-अपने विचार रखे। सुखदेव पांसे ने सभी कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष पद के लिए गोपनीय तरीके से मतदान करने को कहा। कहा कि दावेदारों के कार्यों और उनके पक्ष में हुए मतदान के आधार जिलाध्यक्ष का चयन किया जाएगा। मतद...