कोडरमा, अक्टूबर 7 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रकाश रजक के मनोनयन के बाद कांग्रेसियों में विरोध की लहर तेज हो गई है। करमा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव का कहना है कि वह 2013 से कांग्रेस से जुड़े हैं और पार्टी की ओर से हमेशा पारदर्शिता की बात की जाती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी "वोट चोर गद्दी छोड़" का नारा देती है, लेकिन अब उसी स्थान पर वोट की प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई। अनिल यादव ने कहा कि एक विधायक और कुछ कांग्रेसियों की मिलीभगत से हाई कमान को गुमराह करके 6 महीने पहले कांग्रेस में शामिल हुए प्रकाश रजक को जिला अध्यक्ष बना दिया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके विरोध के कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित भी किया जाता है, तो उन्हें कोई अफसोस नहीं होगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.