चाईबासा, सितम्बर 11 -- चाईबासा, संवाददाता। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया के निमित्त अंतिम दिन परिसदन चाईबासा में गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मनोनीत पर्यवेक्षक मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा व झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मनोनीत पर्यवेक्षक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू, सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने दावेदारों से वन टू वन चर्चा की तथा उनका मंतव्य लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए इन्होंने की दावेदारी : वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई, आदर्श अरुण बलमुचू, जिला उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, महासचिव अशोक बारिक, अविनाश कोड़ाह, युवा कांग्रेस प्रदे...