उन्नाव, अप्रैल 9 -- उन्नाव। संवाददाता। भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन मंगलवार को अलग-अलग विधानसभाओं में कराया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को घरों में जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों और कार्यों को गिनाने का जोश भरा गया। मोहान विधानसभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शामिल हुए। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभाध्यक्ष पद्मश्री हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि भाजपा सनातन संस्कृति को मानती है। कांग्रेस जय श्रीराम कहने पर हंसती है लेकिन हमारी रगों में राम नाम है। हम राम के पद चिन्ह पर चल रहे हैं। पहले सनातन पर कोई भी दल टिप्पणी कर देता था पर जब से भाजपा की सरकार आई है राम को काल्पनिक कहने वाले दल राम पर कुछ कहने से बचते हैं। ये कार्यकर्ताओं की ताकत की बदौलत ही है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है जो सरकारें बनाने के लिए दिन ...