बांका, मई 28 -- बांका, एक संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कम्युनिकेशन सेल के अमिताभ दुबे मंगलवार को बांका पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार जमीनी हकीकत को समझने के लिए जमीन से जुड़े लोगों से मिलकर घोषणापत्र का निर्माण कर रही है। मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कंचना कुमारी सिंह ने बताया कि बांका जिला की समस्याओं को हम लोग लिखित रूप से घोषणा पत्र बनाने वाली कमिटी तक पहुंचाएंगे। इसके पूर्व जिला भ्रमण कर विभिन्न समुदायों के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को और सरकार की विफलता को सुना। बांका के लोगों से मिलकर कहा कि आपकी समस्याओं को सुनकर मैं कांग्रेस के घोषणा पत्र कमिटी इससे अवगत कराऊंगा और इस बार घोषणा पत्र जमीनी लोगों से मिलकर कांग्रेस तैयार कर रही है अतः यह निश्चय लोक उपकारी होगा। श्री दुबे बुद्धिजीवी, वकीलों, सफाई कर्मच...