हाथरस, जनवरी 12 -- हाथरस। देश के पूर्व प्रधानमंत्री सादगी सरलता के प्रतिक लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य स्मृति रविवार को सासनी में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीशंकर शर्मा की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने शास्त्री के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्हेांने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री केवल एक प्रधानमंत्री नहीं थे। बल्कि सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की जीवंत मिसाल थे। उन्होंने 'जय जवान, जय किसान' का नारा देकर देश की आत्मा को शक्ति दी। शास्त्री जी ने यह सिद्ध किया कि सच्चा नेतृत्व पद से नहीं, चरित्र से पहचाना जाता है। संचालन इरफान ने किया। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पंडित भोले शंकर, दुर्गेश शर्मा, इंद्र कुमार, योगेश कुमा...