मैनपुरी, मई 5 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राज के निर्देश पर प्रदेश में सर्जन संगठन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक कस्बा में प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान के कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस चली बूथों की ओर अभियान को सफल बनाने को रणनीति बनाई गई। बैठक में प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि कांग्रेस द्वारा कांग्रेस चली बूथों की ओर, कांग्रेस चली ब्लॉक की ओर व कांग्रेस चली गांव की ओर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान में बूथ स्तर तक अच्छे लोग निकल कर आएंगे, उनको संगठन में जगह दी जाएगी। बैठक में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल कठेरिया ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने को कहा। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष पंकज सक्सेना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.