गिरडीह, अक्टूबर 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कांग्रेस गिरिडीह का जिलाध्यक्ष सतीश केडिया को बनाया गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जेनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने झारखंड में 25 जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। जिसमें गिरिडीह जिला का अध्यक्ष सतीश केडिया को नियुक्त किया गया है। सतीश केडिया वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वे कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष थे। इस बार पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर सतीश केडिया ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है। केडिया ने कहा कि पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी उन्हें दी है। जिसका वे निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। कहा कि गिरिडीह जिले में संगठन को मजबूत करने में वह पूरी ताकत लगाएंगे। ...