समस्तीपुर, नवम्बर 15 -- रोसड़ा। जिले की राजनीति में कांग्रेस की पकड़ लगातार कमजोर होती जा रही है। यह स्थिति रोसड़ा विधानसभा परिणामों में स्पष्ट दिखाई दी, जहां महागठबंधन के राजद और वामदलों के साथ तालमेल के बावजूद पार्टी को अपेक्षित संजीवनी नहीं मिल सकी। कांग्रेस उम्मीदवार बीके रवि भारी अंतर से चुनाव हार गए और पार्टी का जनाधार पिछले चुनाव की तुलना में और अधिक खिसकता हुआ दिखाई दिया। जिले में कांग्रेस इस बार केवल रोसड़ा सीट पर चुनाव मैदान में थी। यह सीट कभी कांग्रेस का मजबूत गढ़ मानी जाती थी। वर्ष 2015 में डॉ. अशोक कुमार ने यहां कांग्रेस को जीत दिलाई थी। इससे पहले 2005 में यह सीट राजद के कब्जे में थी। लेकिन समय के साथ कांग्रेस की पकड़ यहां कमजोर पड़ती चली गई और 2020 में यह सीट भाजपा के खाते में चली गई। इस बार भी कांग्रेस को बड़ी उम्मीदें थीं कि महागठ...