लातेहार, फरवरी 9 -- लातेहार। राजद के प्रदेश महासचिव मोहर सिंह यादव ने अपने ही महागठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस पर लोगों को बरगलाने का आरोप लगाया है।उन्होने आरोप लगाया कि कांग्रेस को कोई अपना कोई प्रत्याशी नहीं मिल रहा है तो वह इधर-उधर भटक रही है। बता दें कि रविवार को कांग्रेस व माले की संयुक्त प्रेस वार्ता में झामुमो समर्थित प्रत्याशी बिलासी टोपनो को समर्थन देने की बात कही गयी। पत्रकारों के द्वारा पूछे जाने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने दावा किया राजद बातचीत चल रही है और उनका समर्थन भी मिल जायेगा। इस पर मोहर सिंह यादव अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होने कहा कि जिला अध्यक्ष से रोज बात हो रही है और समर्थन करने को ले कर कोई बात नहीं हुई है। जिला अध्यक्ष ने ही प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में राजद समर्थित प्रत्याशी का नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.