पटना, नवम्बर 24 -- बिहार प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने 7 नेताओं को छह वर्ष के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। पार्टी से निष्कासित नेताओं में कांग्रेस सेवा दल के पूर्व उपाध्यक्ष आदित्य पासवान, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष शकील्लुर रहमान, किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राज कुमार शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राज कुमार राजन, अति पिछड़ा विभाग के पूर्व अध्यक्ष कुंदन गुप्ता, बांका जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कंचना कुमारी और नालंदा के रवि गोल्डन शामिल हैं। इन नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पार्टी की ओर से कुल 43 नेताओं को नोटिस भेजा गया था। नोटिस मिलने के बाद पार्टी ऑफिस में धरना प्रदर्शन किया गया था। विछुब्ध नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्ण अल्लावरु ...