रायबरेली, दिसम्बर 28 -- रायबरेली, संवाददाता। कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय तिलक भवन के साथ ब्लाक मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कांग्रेस के पार्टी कार्यालय तिलक भवन में जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने तिरंगा झंडा फहराया। वहीं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश को स्वतंत्र कराने में कांग्रेस की प्रमुख भूमिका रही है। कांग्रेस के नेताओं ने अंग्रेजी हुकूमत से सीधी लड़ाई लड़ी और महात्मा गांधी जी के मार्ग दर्शन व सत्य, अहिंसा पर चलते हुए देश को आजाद कराया। आजादी मिलने के बाद से नए भारत के निर्माण में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने देश को नई दिशा दिखायी। शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कांग्रेस की मु...