देवघर, दिसम्बर 29 -- अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के 140 वें स्थापना दिवस पर सारवां में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र राय की देखरेख में किया गया। पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और समाजिक विकास के मूल्यों को मजबूत किया है। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस देश में लोकतांत्रिक अवसर को बुलंद कर रही है। इस अवसर पर पार्टी के नरेश यादव, मुबारक अंसारी दिवाकर पासवान, कामदेव रवानी, सुधांशु कुमार, जयराम सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल थे। फोटो-28सारवां01-झंडोत्तोलन कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख एवं अन्य।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...