धनबाद, जून 30 -- निरसा। निरसा गुरुद्वारा पंजाबी मिलन परिसर में रविवार को संगठन सृजन के तहत प्रखंड कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। जिसमें धनबाद जिला कार्यकारी अध्यक्ष राशिद राजा अंसारी, निरसा प्रखंड पर्यवेक्षक रवि रंजन सिंह अध्यक्षता कर रहे थे। निरसा प्रखंड अध्यक्ष डीएन प्रसाद यादव की मौजूदगी सभी को प्रमाण पत्र दिया गया। प्रखंड कांग्रेस कमेटी में कुल 11 पदाधिकारी को बनाया गया। जिसमें दो उपाध्यक्ष पद में सकलदेव प्रसाद, देवानंद पासवान, महासचिव पद में नौ पदाधिकारी को प्रमाण पत्र दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...