घाटशिला, अगस्त 24 -- पोटका, संवाददाता। कांग्रेस के 30 अगस्त को शंकरदा गांव में होने वाले संगठन सृजन कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। पार्टी के सभी मंच मोर्चा की टीम कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गए हैं। यह घोषणा कांग्रेस के पोटका प्रखंड अध्यक्ष सौरव चटर्जी व उपाध्यक्ष उदयनाथ मुर्मू ने रविवार को हाता में प्रेसवार्ता आयोजित कर किया। नेताद्वय ने कहा कि 30 अगस्त को संगठन सृजन कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी के राजू व प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश आएंगे। वे पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के साथ ग्रामीणों को संगठन से जोड़ने के लिए मंथन और विचार देंगे। प्रेसवार्ता में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष आंनद बिहारी दूबे के खिलाफ नाराजगी जताई। दोनों नेताओं ने कहा कि शनिवार को प्रखंड कमेटी को बिना सूचना दिए दरकिनार कर संगठन सृजन कार्यक्रम की घोषणा जिला अध्य...