जामताड़ा, सितम्बर 8 -- फतेहपुर,प्रतिनिधि। प्रखंड में रविवार को कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्ष चयन को लेकर विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जलालउद्दीन अंसारी ने की। इस अवसर पर एआईसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सह मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, सह-प्रभारी पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और अरुण शाह उपस्थित रहे। बैठक में प्रखंड कांग्रेस कमिटी एवं पंचायत कमिटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली और जिलाध्यक्ष पद को लेकर सुझाव मांगे। विदित हो कि जामताड़ा जिला अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा, कार्यकारी अध्यक्ष विजय दूबे और नंद किशोर सिंह ने नामांकन किया है। बताया गया कि इस प्...