बिहारशरीफ, अगस्त 20 -- कांग्रेस के लोगों ने राजीव गांधी को किया नमन शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी को उनके जन्मदिन पर आजाद हिन्द आश्रम स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में नमन किया गया। राजीव गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने कहा कि देश के लिए राजीव गांधी का दिया गया बलिदान आज भी अनुकरणीय है। देश की एकता और अखंडता के लिए राजीव गांधी का किया गया काम आज भी लोगों के लिए प्रेरणादायी है। जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार चंद्रवंशी की अध्यक्षता में हुए समारोह में शिवशंकर महतो, प्रवीन्द्र मेहता, आनंदी यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...