लोहरदगा, जून 17 -- लोहरदगा, संवाददाता।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व रास सांसद ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बुके भेंट की। दोनों नेताओं के बीच झारखंड के वर्तमान हालात और झारखंड की राजनीति पर काफी देर बात हुई। पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को झारखंड में विकास की स्थिति, वर्तमान आवश्यकताओं, राजनीतिक हालात को लेकर जानकारी दी। साथ ही हाल के समय में झारखंड कांग्रेस द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों के बारे में भी बताया। पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस बेहतर कार्य कर रही है। पार्टी के नेता और मंत्री पार्टी सिद्धांतों और नीतियों से कार्यकर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.