लखनऊ, मई 9 -- प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली के निर्देश पर राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। फैसला पहलगाम आतंकी घटना के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के मद्देनजर लिया गया है। हालांकि, इस बीच प्रदेश कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम चलता रहेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सभी निवर्तमान पदाधिकारियों को इस बाबत निर्देश भी जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी निवर्तमान पदाधिकारी अपने-अपने जिलों में जाएं और वहां मजबूत संगठन निर्माण में सहयोग करें। वर्ष 2025 को कांग्रेस ने संगठन का वर्ष घोषित किया है। प्रदेश में भी जिला स्तर तक की इकाई तय करने के लिए समय-सीमा तय कर दी गई है। जिले में पांच परतों में संगठन बनाया जाना है, जिसकी अंतिम परत बूथ स्तर के संगठन की होगी। इसके लिए 15 अगस्त की मियाद तय की गई है। पांच परतों में जिला और शहर स्तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.