रांची, मई 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के रांची में आयोजित संविधान बचाओ रैली को जदयू ने विफल बताया है। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस के मुंह से संविधान बचाने की बात शोभा नहीं देती है। पहले तो कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम किया, अब इसे बचाने का वह ढोंग कर रही है। अपने 60 वर्षों के शासन में कांग्रेस ने 79 बार संविधान में संशोधन किया। पंडित नेहरू ने प्रथम संविधान संशोधन करते हुए अभिव्यक्ति की आजादी पर कड़ा प्रहार किया, ताकि सरकार की आलोचना करने वाले पर कार्रवाई की जा सके। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर यह बात कही है। उन्होंने कहा कि यह यह रैली संविधान को नहीं बल्कि कांग्रेसियों को बचाने के मकसद से आयोजित की गई। दरअसल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर भ्रष्टाचार और घोटाले के मामले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.