बलिया, मई 25 -- रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को ब्लाक के ड्वाकरा हाल में हुई। इसमें पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने कहा कि 100 दिन में हर बूथ पर कांग्रेस का मजबूत संगठन होगा। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने आगामी पंचायत व विधानसभा चुनाव पार्टी पूरे दमखम से लड़ेगी। इस दौरान ज़िला संयोजक जितेंद्र पांडेय की देखरेख में संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लाक में तीन मंडल अध्यक्ष बनाए गए। इनमें दतहा से अरविंद यादव, उदहा से विनोद वर्मा व गायघाट से राजन पासवान बनाए गए। इसके अलावा मुनजी राजभर डुमरिया, अनुज पांडेय उदहा, सुनील यादव गायघाट, प्रेम मिश्रा हुसैनाबाद, ओमप्रकाश ठाकुर चौबे छपरा, श्रीभगवान यादव दतहा, राजकुमार पासवान हड़िहा कला व प्रदीप पासवान झरकटहा को न्याय पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गयी। बैठक में ब्लॉक अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.