मेरठ, जुलाई 10 -- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मेरठ जिले के 12 ब्लाकों के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने इसकी घोषणा की। नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्षों को बधाई देते हुए संगठन को मजूबत बनाने की अपेक्षा की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने बताया कि खरखौदा ब्लाक अध्यक्ष नवीन गुर्जर, माछरा ब्लाक अध्यक्ष फिदा हुसैन, किला परीक्षिगढ़ ब्लाक अध्यक्ष नासिर त्यागी को मनोनीत किया गया। हस्तिनापुर ब्लाक अध्यक्ष सुमनेश, मवाना ब्लाक अध्यक्ष मूलचंद भाटी को, रजपुरा ब्लाक अध्यक्ष रूस्तम सैफी को, मेरठ ब्लाक अध्यक्ष अरूण कौशिक, दौराला ब्लाक अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा को बनाया गया। सरधना ब्लाक अध्यक्ष सलीम अख्तर, जानी ब्लाक अध्यक्ष विजय चिकारा, सरूरपुर ब्लाक अध्यक्ष मुरसलीन चौहान को एवं रोहटा ब्लाक अध्यक्ष जवाहर सिंह को मनोनीत किय...