चाईबासा, जून 3 -- चाईबासा, संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस की ओर चल रहे संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत सोमवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में प. सिंहभूम जिला के सभी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष तथा नगर अध्यक्ष का ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम कनेक्ट सेंटर द्वारा आयोजन किया गया। इसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गयी। इस दौरान बताया गया कि कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए झारखंड कांग्रेस ने एप लांच किया गया है। इस एप के जरिये प्रदेश कांग्रेस से लेकर पंचायत स्तर तक के नेता-कार्यकर्ता अपने कार्यों की रिपोर्ट, संगठन के बारे में सुझाव व शिकायत दे सकते हैं। प्रखंड-नगर अध्यक्ष को कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व की जिम्मेवारी देते हुए अगले सौ दिनों की कार्य सूची सौंपी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, प्रवक्ता त्रिशानु राय, ...