कोडरमा, अप्रैल 22 -- झुमरीतिलैया। कोडरमा लोकसभा से दो बार सांसद रहे तिलकधारी प्रसाद सिंह के सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे निधन हाने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। बता दें कि वे पिछले एक हफ्ते से गिरिडीह के नवजीवन हॉस्पिटल में ईलाजरत थे। उनके निधन पर पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू,प्रथम जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा,राजेंद्र जायसवाल, उमेश साव,संजय सेठ, आशीष पांडेय,सोनू वारसी,फैयाज केसर, आनंद मेहता, विकास सिन्हा, विजय प्रसाद सिंह, प्रभात राम, गणेश स्वर्णकार, प्रदीप सिंह,चांद आलम, बालेश्वर सिंह आदि ने शोक जताया है। उल्लेखनीय है कि मुखिया से लेकर संसद तक का सफर पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह ने बहुत ही शालीनता से तय किया और कार्यकर्ताओं को नाम से जानते रहे। संगठन को सींचने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...