रांची, जुलाई 11 -- कांग्रेस के धनबाद से पूर्व सांसद सह राज्य के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का गुरुवार को निधन हो गया। 79 वर्षीय ददई दुबे ने दिल्ली में अंतिम सांस ली। तबीयत खराब होने पर दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर दुख जताते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।मुखिया से की थी राजनीति की शुरुआत दुबे ने मुखिया से सियासी पारी शुरू की थी। 1970 से 77 तक मुखिया थे। 2004 में धनबाद से सांसद बने। कोयला और इस्पात समिति, कोयला और खान परामर्शदात्री समिति के सदस्य भी रहे। 2013 में वे राज्य के मंत्री बने। परिजनों ने सूचना दी कि उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को सुबह 10 बजे रांची एयरपोर्ट लाया जाएगा। पूर्व मंत्री और कांग्रेस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.