कोडरमा, मार्च 21 -- कोडरमा, संवाददाता। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बालमुचू और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव गुरुवार को झुमरीतिलैया पहुंचे। इस दौरान पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया। श्री बालमुचू और श्री साव नई दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद रांची लौट रहे थे। इस क्रम में वे कुछ देर के लिए तिलैया के रांची-पटना रोड स्थित शगुन होटल में ठहरे। यहां पार्टी के पहले जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उमेश साव, झारखंड किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव, गणेश स्वर्णकार समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को लेकर उनसे विस्तृत चर्चा की़। इसमें विशेषकर कोडरमा, चतरा और हजारीबाग जिले में संगठन की वर्तमान स्थिति और जरूरत पर चर्चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.