प्रयागराज, अगस्त 14 -- भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गुरुवार को संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह ने कहा कि आज की पीढ़ी को सिर्फ ये पता है कि भारत आजाद कब हुआ ये नहीं पता कि विभाजन का दर्द क्या होता है। कांग्रेस ने कभी ऐसा प्रयास नहीं किया क्योंकि बंटवारे की जिम्मेदार कांग्रेस जो थी। धर्म के आधार पर बंटवारा किया गया। 15 से 20 लाख लोग मारे गए। यह दिन हमें अपनी उस जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है कि हम सौहार्द और एकता की भावना को सुदृढ़ बनाए रखें, जो हमारे देश को एक सूत्र में पिरोकर रखती है। भारतीय इतिहास में 14 अगस्त मात्र एक तारीख नहीं, एक त्रासदी है जिसे जानना जरूरी है। देश को बांटने वाले संविधान बचाने की बात करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को जोड़ने और विश्व गुरु बनाने के लिए काम...