बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- गुरुवार को संगठन सृजन अभियान के तहत नगर में कांग्रेस की समीक्षा बैठक हुई। मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि जिले में सड़कें खराब हैं और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिनों का सपना दिखाकर जनता को धोखा दिया। 2027 में यूपी में कांग्रेस की सरकार बनेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्यागी ने कहा कि इस बार स्याना विधानसभा का चुनाव कांग्रेस जीतेगी। नगर अध्यक्ष नजमी चौधरी और जिला उपाध्यक्ष हिमाचल गुर्जर ने कहा कि सभी ब्लॉक व मंडल कमेटियां गठित हो चुकी हैं। संचालन मस्ते हसन ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.