संभल, जुलाई 6 -- संभल। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को केएन रिजार्ट में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। ससाथ ही पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया गया। कांग्रेस का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को सैफ खां सराय स्थित केएन रिजार्ट में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि शिवराम बाल्मीकि, कोऑर्डिनेटर विनीत त्यागी रहे। जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार है जमीनी कार्यकर्ता हैं। संवाद और अनुशासन से ही कांग्रेस नई ऊंचाई को प्राप्त कर सकती है। नये कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाकर हमें संगठन में ऊर्जा का संचार करना है। हर स्तर पर पारदर्शिता और उत्तरदायित्व तय कर संगठन को गतिशील बनाना हमारी प्राथमिकता है। शिव किशोर गौतम ने कहा कि जिला संगठन को आम जनमानस के साथ खड़...