गिरडीह, फरवरी 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने मंगलवार को रांची में झारखंड प्रदेश के नए प्रभारी के राजू से मुलाकात की। बुके देकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान झारखंड प्रभारी के राजू ने धनंजय सिंह से गिरिडीह जिले में संगठन को लेकर बात की। जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि प्रभारी ने जिले में कितने बूथ, पंचायत, मंडल और प्रखंड है इसकी जानकारी ली। जिले में कितने विधानसभा क्षेत्र है और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस क्यों नही लड़ी, इसकी भी जानकारी ली। धनंजय सिंह ने बताया कि बहुत जल्द नए प्रभारी के राजू गिरिडीह आएंगें और जिले के सभी पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...