छपरा, जून 1 -- छपरा, एक संवाददाता। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तीन पर्यवेक्षकों ने माई बहिन मान योजना, हर घर झंडा, बीएलओ नियुक्त करने, सामुदायिक मीटिंग कराने, विधानसभा चुनाव की तैयारीयों को तेज करने, संगठन को मजबूत करने आदि मुद्दों पर विस्तार से कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा की। इन सभी कार्यक्रमों को तेजी से अमल करने का निर्देश दिया। रविवार को कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बच्चू प्रसाद वीरू ने की। जिले के सभी वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, सभी प्रखण्ड अध्यक्ष, सभी विधानसभा के प्रभारी, कार्यकारिणी के सदस्य, वरिष्ठ नेतागण समीक्षात्मक बैठक में मौजूद थे। संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक सुनील कुमार सिंह, प्रो सुनील कुमार, राजीव विहंगम ने कहा कि इस बार बदलते बिहार में लोगों को जागरूक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.