रांची, फरवरी 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा अनुसूचिज जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद समीर उरांव ने कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी के राजू के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रभारी का बयान दिखावा व सच्चाई से कोसों दूर है। कांग्रेस पार्टी का इतिहास आदिवासी मूलवासी के विरोध से भरा हुआ है। कांग्रेस के डीएनए में आदिवासी मूलवासी का केवल शोषण दमन शामिल है। समीर उरांव ने कहा कि ये वही कांग्रेस पार्टी है, जिसने झारखंड अलग राज्य आंदोलन की बोली लगाई। स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा से लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा तक के आंदोलन को कुचलने, खरीदने का काम कांग्रेस पार्टी के इतिहास में काला अध्याय है। समीर उरांव ने कहा कि आजाद भारत में कांग्रेस शासन की शुरुआत ही आदिवासियों के दमन से हुई है। खरसावां गोलीकांड आदिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.