बक्सर, फरवरी 11 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कांग्रेस के जिला कार्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर मौजूद जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय ने कहा कि सदस्यता कार्यक्रम में ऐसे लोग शामिल हुए, जो भाजपा और जदयू की वर्षों पुरानी नकारात्मक, अवसरवादी एवं जनविरोधी नीतियों से निराश हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश और राज्य गंभीर संकटों से गुजर रहा है। संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता पर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसे में लोगों का भाजपा-जदयू से मोहभंग होना स्वाभाविक है। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में विनोद मौर्य, संतोष कुशवाहा, यतेंद्र गुप्ता, रामाशीष सिंह, जनार्दन यादव, चंद्रभूषण प्रसाद, रामबचन कुशवाहा, मोहन राम, धर्मेंद्र साह, वकील मल्लाह सहित लगभग पचास लोग शामिल रहे। इस दौरान पार्टी के वरिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.