हजारीबाग, जनवरी 16 -- बरही प्रतिनिधि। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जेपी पटेल का बरही के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष का बरही के होटल युवराज में फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से बारी बारी से बरही विधानसभा की समस्याओं की जानकारी ली। जिला अध्यक्ष ने कहा कि वह जनता के साथ हमेशा खड़े हैं। कार्यकर्ताओं से कहा कि उनकी एक पुकार पर वह पहुंचने वाले अध्यक्ष हैं। कहा कि बरही हमेशा से कांग्रेस का सीट रहा है आगे भी कांग्रेस का ही रहेगा। कहा कि संगठन को मजबूत करने में अभी से लग जाना है, ताकि कांग्रेस पार्टी मजबूत हो। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ निजामुद्दीन अंसारी, ओबीसी जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, प्रमुख मनोज...