समस्तीपुर, अगस्त 3 -- रोसड़ा। रोसड़ा व सिंघिया विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रह चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक कुमार ने रविवार को जदयू पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी का दामन थाम लिया। इसको लेकर राजनीतिक गलियारे में नई चर्चाएं तेज हो गई हैं। चर्चाएं जारी है कि डॉ. अशोक कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। डॉ. अशोक कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शुमार रहे हैं। वे पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं। वर्ष 1985 में पहली बार सिंघिया (सु) विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। इसके बाद लगातार पांच बार सिंघिया क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 2015 में परिसीमन के बाद सिंघिया विधानसभा क्षेत्र के विलय के पश्चात वे रोसड़ा (सु) विधानसभा से विधायक बने। इसके अलावा डॉ. अशोक ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.