रुद्रपुर, जनवरी 4 -- खटीमा, संवाददाता। अंकिता हत्याकांड के मामले में भारतीय जनता पार्टी की महिलाओं ने रविवार को कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महिलाओं ने कांग्रेसियों पर अंकिता की आत्मा को अपमानित करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने कांग्रेसियों सुबूत बताओ, दिवंगत बिटिया को मत सताओ के नारों के साथ कांग्रेस का पुतला फूंका। रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. विनीता सक्सेना के नेतृत्व में महिलाएं मुख्य चौक पर इकट्ठी हुईं। महिलाओं ने अंकिता की आत्मा को अपमानित करना बंद करो, बंद करो, कांग्रेसियों सुबूत बताओ, दिवंगत बिटिया को मत सताओ के नारे लगाए। डॉ़ विनीता ने कहा कि अंकिता प्रकरण में कांग्रेस गलत बयानबाजी और ओछी राजनीति कर रही है, जिसे राज्य की महिलाएं बर्दाश्त नहीं करेंगी। महिलाओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इ...