प्रयागराज, जून 27 -- भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को आपातकाल पर 'मॉक पार्लियामेंट आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आपातकाल ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया था। कांग्रेस के कुकृत्यों को यह देश सदैव याद रखेगा। कांग्रेस पार्टी ने इस देश का सदैव दोहन और शोषण किया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्तमान समय में जो लोग कांग्रेस के साथ गठबंधन में हैं उन पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण के सत्ता परिवर्तन आंदोलन में साथ रहकर कांग्रेस की सत्ता को चुनौती दी थी। आज उनके अनुयायी कांग्रेस की गोद में बैठ गए हैं जो चिंता का विषय है। कार्यक्रम में विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, महापौर गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, विधायक दीपक पटेल, नीरज त्रिपाठी, प्रभाशं...